Type Here to Get Search Results !

EPS95 NEWS पेंशनरों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर मांगों के समर्थन में दिया धरना

0

 EPS95 NEWS पेंशनरों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर मांगों के समर्थन में दिया धरना




महाराष्ट्र | मांगों को लेकर ईपीएस 95 पेंशनरों का आंदोलन जारी है। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर - परपेंशनरों की चार सूत्रीय मांगो के निराकरण के लिए धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षण किया गया। राजस्थान प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि गत आठ वर्षों से देशभर के 77 लाख ईपीएस 95 पेंशनर चार सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए अनेकों प्रकार के धरना प्रदर्शन ज्ञापन रामलीला मैदान पर रैली, जंतर मंतर पर कर्मिक अनशन, दो बार पीएम के आश्वासन, अनेकों बार श्रम मंत्री द्वारा आश्वासन, भविष्य निधि विभाग एवं श्रम मंत्रालय द्वारा चार-चार प्रपोजल लिए, लेकिन अभी तक पेंशनरों को न्याय नहीं मिला है। सरकार द्वारा टालमटोल नीति से पेंशनरों में अपार आक्रोश है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक रावत ने केंद्र सरकार को चुनौती देते



हुए कहा कि महाराष्ट्र हरियाणा झारखंड कि विधानसभा चुनाव से पहले हमारी समस्याओं झंव का समाधान कीजिए अन्यथा इन राज्यों में जा सरकार उसी पार्टी की बनेगी। जिसका समर्थन तेज राष्ट्रीय संघर्ष समिति करेगी। राष्ट्रीय संघर्ष नन समिति का देश के 27 राज्यों में पंचायत स्तर ए तक संगठन है। जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन में वि देश के 27 राज्यों के हजारों पेंशनर वृद्धावस्था जनित अनेक जटिल बिमारियों से ग्रसित होने के बावजूद संगठन के निर्देशानुसार सम्मिलित होकर पेंशनरों ने एक स्वर में कहा कि हम अपनी जमा पूंजी का हिसाब मांग रहे हैं। अपने अधिकार के लिए सङ- सङ के मरने से अच्छा है लड़कर मरेंगे। राजस्थान के पेंशनर संयुक्त अध्यक्ष सुधीर मेहता जिलाअध्यक्ष अशोक जैन संरक्षक सत्यनारायण सेन शहर अध्यक्ष प्रभु लाल शर्मा सचिव कैलाश पोखरना सहित सभी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियो ने कहा कि संगठन का आदेश शिरोधार्य रहेगा


 27 राज्यों से हजारों पेंशनर्स बुढ़ापे में होने वाली अनेक जटिल बीमारियों से ग्रसित होने के बावजूद संगठन के निर्देशानुसार जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और एक स्वर में कहा कि हम अपनी जमा पूंजी का हिसाब मांग रहे हैं। मर-मरकर मरने से अच्छा है कि हम अपने हक के लिए लड़कर मरें। पेंशनर्स राजस्थान के संयुक्त अध्यक्ष सुधीर मेहता, जिला अध्यक्ष अशोक जैन, संरक्षक सत्यनारायण सेन, शहर अध्यक्ष प्रभु लाल शर्मा, सचिव कैलाश पोखरना सहित सभी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के आदेश का पालन किया जाएगा

Tags

Post a Comment

0 Comments