Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे खिलाड़ी

0

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे खिलाड़ी


 

धरने का आज 26वां दिन, आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी होने तक धरना जारी रहेगा

सरकार को बेटियों के पक्ष में खड़े होना चाहिए, अपराधी के नहीं


दिल्ली, 18 मई। दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 26वां दिन है और धरना आज भी जारी है। खिलाड़ियों का कहना है कि जब तक यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका बेमियादी धरना जारी रहेगा। इस बीच धरने पर बैठे खिलाड़ी आज जंतर-मंतर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे। खिलाड़ियों ने वहाँ प्रार्थना की। इस दौरान राजघाट पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


इंटरनेशनल रेसलर साक्षी मल्लिक ने कहा कि हमें जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक हम यूं ही धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमे और हमारे धरने को बदनाम करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन सरकार समझ ले कि हम इसी हरकतों से डरने वाले भी नहीं न ही पीछे हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम बेटियों की आवाज बनकर आगे आए हैं। सरकार को बेटियों के पक्ष में खड़े होना चाहिए, अपराधी के नहीं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ महिला पहलवानों की नहीं है बल्कि देश की हर महिला के मान-सम्मान की है जो किसी न किसी रूप से शोषण का शिकार होती है और अपनी आवाज नहीं उठा पाती। उन्होंने देशवासियों से, खास तौर से देश की महिलाओं से अपील करी कि वे 9053903100 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस लड़ाई में अपनी आवाज उठायें। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सांसद बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 21 मई तक का समय केंद्र सरकार को दिया गया है, उसके बाद हमारे बड़े बुजुर्ग जो तय करेंगे वही होगा। हमने सभी राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संगठनों को समर्थन देने के लिए आमंत्रित किया है। हमारा मंच सबके लिए खुला है। ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने कहा कि WFI को भंग करना हमारे लिए न्याय पाने की इस लड़ाई में मिली पहली जीत है और ये कहा जा सकता है कि हम सही दिशा में संघर्ष करते हुए बढ़ रहे हैं। जब तक हमें पूरी जीत नहीं मिल जाती, हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे।


अब देशभर से खिलाड़ियों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। किसान संगठनों, खाप पंचायतों और देश भर के अनेकों सामाजिक संगठन तो खुलकर समर्थन दे रहे हैं। भीम आर्मी के चंद्र शेखर आजाद अपनी पूरी टीम के साथ धरनास्थल पर ही मौजूद हैं। इसके अलावा, चौ भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत कई सियासी दलों के नेता भी खिलाड़ियों के धरने व उनकी मांगों को अपना समर्थन दे चुके हैं। 


आज धरने पर प्रमुख रूप से कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ, भारतीय किसान यूनियन नैन, भारतीय किसान यूनियन टिकेत, हन्नादा पूर्व सांसद एवं सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा,84 खाप पंचायत, ऑल इंडिया किसान मजदूर AIKKMS, मोहम्मद नासाद अहमद, केशव कुमार, मेमूना मुल्ला अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष, डॉ. यशवीर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, जत्थेदार सूरा सिंह, अहलावत खाप 27 गाँव के जय सिंह प्रधान, SFI के संयुक्त सचिव, भारती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भगत सिंह स्मारक प्रतिनिधि मण्डल, 8 गाँव प्रधान सांगवान, किसानी प्रतिष्ठा मंच भारत राष्ट्रीय कमेटी, मंदसौर के पूर्व विधायक, राजगोपाल एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोखरा खाप के प्रधान रामकिशन मलिक आदि

 शामिल रहे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad