Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

निर्भया कांड की तर्ज पर राजधानी दिल्ली में हुई गैंगरेप की वारदात

0

 

 दिनांक 1 मई 2023 की रात को एक महिला के साथ राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के परिसर में गैंगरेप



 की वारदात को अंजाम दिया गया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर लोहे की रॉड नुमा कोई औजार डालकर उसके प्राइवेट पार्ट को भी क्षति पहुंचाई जिससे महिला की आंतें भी फट गई। फिलहाल महिला लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर पर है। जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इसी दौरान पीड़ित परिजनों का पुलिस के ऊपर आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में समय पर एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की थी। ना ही हमें एफ आई आर की कॉपी मुहैया कराई थी। मीडिया में खबर चलने के बाद एक एनजीओ के माध्यम से परिजनों को एफ आई आर की कॉपी दी गई। लेकिन इस मामले में सरासर ढील बरती जा रही थी। जिसके चलते पीड़ित परिजनों ने महिला को इंसाफ दिलाने के लिए तमाम समाजसेवी संगठनों से मदद की गुहार लगाई थी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि हमने मदद के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर जी को भी संदेश भेजा था।इतना ही नहीं उन्होंने आजाद समाज पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नारेन भीकू राम जैन से भी मदद की गुहार लगाई थी। ‌ इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी को भी इस घटना की जानकारी दी थी। और उनसे मदद की भी अपील की थी। लेकिन कहीं से भी पीड़ित परिजनों को मदद नहीं मिली। थक हार कर पीड़ित परिजनों को उम्मीद की किरण नजर आई जब राम मंदिर निर्माण सेवा ट्रस्ट (रजि०) के आह्वान पर निर्भया कांड जैसी घटना की पीड़िता जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला को न्याय दिलाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दिल्ली प्रांत की टीम पहुंची लोकनायक अस्पताल।

जब भीम आर्मी जैसे संगठन व अन्य राजनीतिक दल पीड़िता के परिजनों की मदद के लिए आगे नहीं आए, तब उस स्थिति में सामाजिक संस्था राम मंदिर निर्माण सेवा ट्रस्ट के द्वारा विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना जी को पूरी घटना के बारे में बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना को इस विषय में बताया गया। और पीड़ित परिवार की मदद के लिए निवेदन किया गया कि वह इस परिवार व पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं, तब कपिल खन्ना ने बजरंग दल दिल्ली प्रांत की टीम को उस पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए लोकनायक अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचकर बजरंग दल की टीम के जगजीत सिंह गोल्डी तथा कुलदीप चौहान ने मेडिकल सुप्रिडेंट से मुलाकात की। पीड़िता की स्थिति की पूरी जानकारी ली। और उनसे अपील की। कि पीड़िता का खास ध्यान रखा जाए। ‌ उसके बाद बजरंग दल के जगजीत सिंह गोल्डी तथा कुलदीप चौहान अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा पहुंचे थाना आईपी स्टेट। और इसी मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार से भी बातचीत की। थानाध्यक्ष से बात करने के बाद बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस मामले में कहीं ना कहीं कोई गहरा पेच है। उनका कहना है कि थानाध्यक्ष संजीव कुमार की कुछ बातों से हम संतुष्ट हैं लेकिन काफी बातें ऐसी हैं जिससे हम असंतुष्ट हैं। क्योंकि थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि इस घटना को एक अकेले आरोपी ने ही अंजाम दिया था। जबकि वहीं दूसरी ओर बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ताओं का कहना है कि अकेला व्यक्ति इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सकता। उन्होंने कहा हमारा अंदाजा है कम से कम 6 से 7 लोगों ने इस दरिंदगी पूर्ण घटना को अंजाम दिया होगा। फिलहाल बजरंग दल का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। संतोषजनक कार्यवाही नहीं की तो अगला कदम हमारा प्रदर्शन होगा। हम अस्पताल से लेकर थाने तक घेराव करेंगे और हमारा उद्देश्य पीड़िता को न्याय दिलाना ही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad